एग्जाम में अच्छे नंबर कैसे लाये।

 एग्जाम में अच्छे नंबर कैसे लाये।




प्रिय पाठको,
            किसी भी परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का  कोई शॉर्टकट नहीं होता। लगातार लम्बे समय तक जो छात्र अच्छी  तरह से विषय को पढ़ते है तथा पढ़ी हुई सामग्री का बहुत अच्छे तरह से रिवीजन करते है उनके नंबर हमेशा ही बहुत अच्छे आते है. 
हम आपको यंहा कुछ ऐसे टिप्स दे रहे है जो की आप पढ़ कर एवं उन्हें फॉलो करके अच्छे मार्क्स ला सकते है. 

१. सबसे जरुरी जब आपकी क्लास में टीचर पढ़ा रहा होता है तो उसे अच्छी तरह  सुनने की कोशिश करे एवं साथ साथ नोट्स बनाये।
२. बनाये  गए नोट्स का घर पर जाकर रिवीजन जरूर करे। 
३. अगर कुछ समझ  ना आये तो अगले दिन अपने टीचर से जरूर पूछे। 
४. घर में पढाई करने का एक निश्चित स्थान बनाने की कोशिश करे। 
५. पढाई वाले स्थान के आसपास कोई नोटिस बोर्ड या चार्ट पेपर लगाए। 
६. चार्ट पेपर या नोटिस बोर्ड पर इम्पोर्टेन्ट बातो को लिखे या फिर उन बातो को लिखे जो आप बार बार भूलतें  है.
७. सबसे जरूरी काम, आप अपने पढाई का एक निश्चित  टाइम टेबल बनाइये  एवं उसे अच्छी  तरह से फॉलो करिये। 
८. सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत नहीं है। 
९. यूट्यूब से अगर आप हेल्प ले रहे है तो पहले ये अच्छी तरह से चेक करले कि  जिस लिंक से आप हेल्प ले रहे  है वो सही है या नहीं।  इसमें आप अपने टीचर या पेरेंट्स की हेल्प ले सकते  है। 
१०. जैसे ही सिलेबस ख़त्म हो तो पिछले पांच साल के बोर्ड पेपर हल करे। एवं सैंपल पेपर सोल्वे करे। 



ऊपर बताई गयी बाते अगर आप फॉलो करते है तो आपके १०० प्रतिशत अच्छे नंबर ही आएंगे। 




आपका 
अश्वनी कुमार 

Comments